छत्तीसगढ़

फिल्मी स्टाइल में गांजा तस्करी : ट्रक के खुफिया चैंबर से 150 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में चिल्फी पुलिस ने 50 लाख रुपए के गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने फिल्मी स्टाइल में ट्रक के नीचे में दो किंवटल गांजा छूपा रखा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा है।

महासमुंद जिले के कोमाखान में पुलिस ने यूपी के तस्कर को पकड़ा
गौरतलब है कि, महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसते हुए कोमाखान पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की थी। टेमरी नाका के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक अन्तर्राज्जीय तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 75 लाख रुपये आँकी जा रही है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

जानकारी के अनुसार, गांजा ओड़िशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखे गए मादक पदार्थ का खुलासा हुआ। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply