छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: गुस्से में पति बना हैवान… चाकू से वार कर की पत्नी की हत्या, फिर काट ली हाथ की नस

जांजगीर-चांपा। जिले के फड़फड़ी पारा क्षेत्र में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक शख्स ने विवाद के दौरान तैश में आकर अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी पति ने आत्महत्या करने का प्रयास किया और अपने हाथ की नस काट ली। स्थिति गंभीर देख पड़ोसियों ने तुरंत कोतवाली थाना को सूचना दी।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इस दौरान खून से सने घायल पति जगदीश देवांगन को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि पति फिलहाल अस्पताल में है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

स्थानीय लोग घटना को लेकर सकते में हैं। पड़ोसियों ने बताया कि परिवार में पहले भी झगड़े होते रहते थे, लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि यह मामला इतनी गंभीर स्थिति में बदल जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना के सभी पहलुओं का पता लगाने की कोशिश करेगी।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply