छत्तीसगढ़

पार्षद के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, कोतरारोड थाना पुलिस ने दर्ज की FIR – आरोपी फरार

रायगढ़। शहर के कोतरारोड थाना क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 37 के वर्तमान पार्षद रमेश द्वितीया के मंझले बेटे आतिश चौहान के खिलाफ दुष्कर्म (रेप) का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले ने शहरभर में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर हलचल मचा दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता द्वारा कोतरारोड थाना में दर्ज कराई गई लिखित शिकायत में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में बताया गया है कि यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

See also  ACB की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और डिप्टी रेंजर गिरफ्तार

पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक आतिश चौहान ने लंबे समय तक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि जब भी उसने शादी की बात की, आरोपी उसे बार-बार टालमटोल करता रहा और कोई ठोस जवाब नहीं देता था। पीड़िता को जब यह आभास हुआ कि आरोपी का मकसद केवल धोखा देना था और वह विवाह के नाम पर उसे गुमराह कर रहा है,

See also  जांजगीर-नैला में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

तो उसने साहस जुटाकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी आतिश चौहान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। FIR दर्ज करने के बाद कोतरारोड थाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके निवास स्थान पर छापेमारी भी की। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

See also  अवैध रूप से सिलेंडर बेचने ग्राहक तलाश रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 45 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त

Related Articles

Leave a Reply