छत्तीसगढ़

गरबा में मचा बवाल, युवक का सिर फूटा, पहुंचाना पड़ा अस्पताल

दुर्ग। भिलाई के रुआबांधा सेक्टर के गरबा के दौरान देर रात को जमकर बवाल हुआ. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और दुर्गा समिति के युवकों के बीच हुई झूमा-झटकी जल्द मारपीट में तब्दील हो गई. घटना में एक युवक का सिर फूट गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा.

दरअसल, बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता गरबा देखने के लिए गए हुए थे. इस दौरान दो-तीन युवक आपसी विवाद में गाली-गलौच करने लगे. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गाली-गलौच नहीं करने की नसीहत दी, इसके बाद बात बढ़ गई, और सभी आपस में भिड़ गए.

See also  नक्सलियों ने स्वीकारा-2025 में उनके 78 साथी मारे गए:कहा- कोर जोन में फोर्स घुस रही

Related Articles

Leave a Reply