छत्तीसगढ़

अंडरब्रिज के पास बोरी में मिला अज्ञात महिला का शव— पुलिस जांच में जुटी

भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पास सड़क किनारे नाले में एक बोरे के भीतर अज्ञात महिला की लाश मिली। बोरे से तेज दुर्गंध आने पर राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सुपेला थाना क्षेत्र का मामला
यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खोलकर शव को बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

See also  8 वी की छात्रा ने लगाई फांसी:- नाना - नानी के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई,आत्महत्या का कारण अज्ञात जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी के अनुसार महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है और शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई-दुर्ग शहर सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव, क्राइम प्रभारी प्रमोद रुसिया तथा फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

See also  SECL खदान में 170 फीट नीचे गिरने से ग्रामीण की मौत, कोयला चोरी के दौरान हुआ हादसा

फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, ताकि मौत के कारणों और घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

पुलिस जांच जारी
फिलहाल सुपेला पुलिस महिला की पहचान के प्रयास किए जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

See also  सालभर बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, स्वागत करने समर्थकों की उमड़ी भीड़

Related Articles

Leave a Reply