छत्तीसगढ़

70 साल के बुजुर्ग पर आया महिला का दिल: धूमधाम से रचाई शादी, मोहल्ले वाले बने बाराती

बिलासपुर। अक्सर यह सुनने को मिलता है कि, प्यार की कोई उम्र नहीं होती लेकिन अब यह कहना सही होगा की शादी करने की भी कोई उम्र नहीं होती है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के 70 साल के बुजुर्ग ने इसे अब सिद्द करके दिखा दिया है। दरअसल, बुजुर्ग ने 40 साल की महिला के साथ धूमधाम से शादी रचाई है। दोनों ने मोहल्ले के लोगों के बीच शिव मंदिर में सात फेरे लिए हैं।

See also  असम में छत्तीसगढ़ के 4 पुलिसकर्मी हिरासत में, साइबर आरोपियों से रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सरकंडा के चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र का है। जहां के 70 वर्षीय दादूराम का दिल 40 वर्षीय महिला पर आ गया। धीरे- धीरे जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। इस बीच दोनों ने हंसी- ख़ुशी मोहल्ले के की शिव मंदिर में पूरे रीति- रिवाज के साथ शादी रचाई।

See also  छत्तीसगढ़ में कांपी धरती : गरियाबंद से कालाहांडी तक महसूस किए गए भूकंप के झटके

बुजुर्ग दुल्हे ने मूंछों पर दिया ताव
अनोखी शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। इस अवसर पर सभी ने हंसी- ख़ुशी उन्हें आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान पूरे क्षेत्रवासी शादी के साक्षी बने और गाजे- बाजे में नाच- गाकर बधाई दी। जैसे की 70 वर्षीय बुजुर्ग की शादी उसकी प्रेमिका से हुई तो उसने अपनी मूंछों पर ताव दिया। इस दौरान उसका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर दिखा।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

Related Articles

Leave a Reply