छत्तीसगढ़

दुर्ग की राइस मिल में लगी भीषण आग : लाखों का बारदाना और धान जलकर राख

दुर्ग : जिले में नारायण राइस मिल में सुबह 7:30 बजे भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए 4 दमकल लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि बुझाने में करीब 3-4 घंटे लग सकते हैं। मामला चिखली क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक राइस मिल कैलाश रूंगटा की है। राइस मिल में सुबह मजदूरों ने धुआं निकलता देखा। जब तक वो समझ पाते आग बारदानों तक पहुंच गई। इससे तेज लपटें निकलने लगी। लाखों का नुकसान हो गया है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां और टीम लगी

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 2 घंटे में कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी तक पूरी तरह से आग बुझ नहीं पाई है। धान के बोरों और बारदाने में आग लगने से वो धीरे-धीरे सुलगती रहती है। अगर उसे पूरी तरह बिना बुझाए ही छोड़ा गया, तो वो थोड़ी देर में फिर से सुलग जाएगी।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

मजदूरों को मिल एरिया से बाहर निकाला गया

नागेंद्र कुमार ने बताया कि अग्निशमन दल धान और बारदाने में अच्छी तरह से पानी डालकर उसे बुझा रहा है, जिससे एक भी चिंगारी ना बढ़े और दोबारा आग ना भढ़के। मौके पर दुर्ग पुलिस की टीम भी मौजूद है। पुलिस ने मजदूरों और लोगों को मिल एरिया से बाहर किया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि ना हो।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

पुलिस ने बताया कि आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। आग लगने से मिल मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण जानने के लिए पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply