रायपुर

डिप्टी स्पीकर के पुत्र से राजधानी में मारपीट, वारदात में शामिल 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के पुत्र अमन मंडावी के साथ मारपीट की घटना हुई है। देर रात शंकर नगर इलाके में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने अमन ले साथ मारपीट की है। जानकारी मिली है कि अमन अपने दोस्त वैभव के साथ एक निजी होटल में खाना खाने गया था। इसी दौरान बदमाशों के साथ हुए विवाद के बाद हुई मारपीट की घटना हुई है। सिविल लाइन पुलिस ने जीरो में अपराध दर्ज किया है। घटनास्थल खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत होने के कारण खम्हारडीह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के अलावा कई धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है।

See also  सरहुल सरना पूजा कर रहे बैगाओं पर मधुमक्खियों का हमला, पूर्व विधायक जगेश्वर राम हुए बेहोश

Related Articles

Leave a Reply