छत्तीसगढ़

सक्ती : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, चालक समेत दो की मौत

सक्ती। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। मालखरौदा थाना क्षेत्र के पोता गांव के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

See also  8 वी की छात्रा ने लगाई फांसी:- नाना - नानी के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई,आत्महत्या का कारण अज्ञात जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल छह लोग सवार थे, जो कोरबा से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम कुसमूल लौट रहे थे। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पोता गांव के पास शराब भट्ठी के समीप पहुंचते ही वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सीधे नहर में जा गिरी।

See also  खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन के शीशे तोड़कर सभी लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को सक्ती अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उपचार के दौरान चालक और एक नाबालिक की मौत हो गई।

थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद मृतकों के गांव कुसमूल में शोक का माहौल है।

See also  धान बिक्री में देरी से टूटी किसान की उम्मीद: आदिवासी महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, 150 किसान अब भी परेशान

Related Articles

Leave a Reply