छत्तीसगढ़

बैकुंठपुर में बड़ा हादसा: 16 लोगों से भरी ऑटो नदी में जा गिरी, दो महिलाओं की मौत, 14 घायल

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार की रात करीब 10 बजे झरनापारा के पंडोपारा से लौट रहीं महिलाएं उस वक्त हादसे का शिकार हो गईं, जब उनका ऑटो अनियंत्रित होकर छिंदिया के आश्रित ग्राम नकटापारा की नदी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि ऑटो काफी ऊंचाई से नीचे गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

See also  पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, हादसे के बाद परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

इस हादसे में देवरानी-जेठानी फूलकुवार और वीरकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया गया। जहां इलाज के दौरान वीरकुमारी की बुधवार सुबह मौत हो गई। हादसे में कुल 14 महिलाएं घायल हुई हैं। जिनमें पूर्व सरपंच हीरा कुमारी सहित कई ग्रामीण महिलाएं शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है।

See also  राजधानी में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया पुलिस वाला : आरक्षक हिमांशु बर्मन के पास से हेराईन मिली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply