छत्तीसगढ़

पानी की टंकी में मिला तीन दिन पुराना सड़ा-गला शव:दुर्ग के हजारों घरों में होती रही पानी की सप्लाई

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लगातार अपराध से क्षेत्र दहल उठा है। दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के जल घर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों ने पानी का वाल्व खोलने के दौरान जल घर के अंदर एक लाश को तैरते हुए देखा। इसकी सूचना नगर निगम और पुलिस प्रशासन को दी गई। तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मॉरच्युरी भेजा। जल घर लगभग 30 फीट गहरा है और उसमें लाश फंसी हुई थी। जब पानी का स्तर बढ़ा तो शव ऊपर आ ग,या जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस शव की शिनाख्ती में जुटी हुई है।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

दुर्ग नगर निगम के जल घर में तीन दिन पुरानी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बता दें कि इसी जल घर से हजारों घरों में पानी की सप्लाई की जाती है। यह दुर्ग नगर निगम की गंभीर लापरवाही है, जो तीन दिन पुरानी लाश जल घर में होने के बावजूद जल आपूर्ति जारी रखी। इसके चलते लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

शव पूरी तरह से डीकंपोज्ड हो चुका है और करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पिछले तीन दिनों से इसी जल घर से शहर के हजारों घरों में पानी की सप्लाई की जा रही थी, जिससे नगर निगम की लापरवाही उजागर हुई है।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

Related Articles

Leave a Reply