छत्तीसगढ़

आज से धान उत्सव: बोहनी करेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर राज्य के किसानों से धान की खरीदी शुरू होगी। खास बात ये है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद जगदलपुर में खरीदी की शुरुआत करवाएंगे। इधर, धान खरीदी करने वाली सोसाइटियों के प्रबंधक और धान खरीदी प्रभारी अब भी हड़ताल पर हैं, इन लोगों की बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक 18 को बर्खास्त करने की जानकारी सामने आई है।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

राज्य में यह पहला अवसर है जब धान खरीदी के समय सहकारी सोसाइटियों के प्रबंधक, धान खरीदी प्रभारी और कंप्यूटर आपरेटर हड़ताल पर हैं। ये लोग अपनी कुछ मांगों को लेकर 3 तारीख से बेमुद्दत हड़ताल पर हैं। सरकार ने इनसे बातचीत की कोशिशें की, लेकिन वार्ता सफल नहीं हो पाई। इस स्थिति के मद्देनजर राज्य सरकार ने अन्य विभागों के अफसर कर्मियों को धान खरीदी के काम में तैनात कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि राज्य में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत धान खरीदी के प्रबंध कर लिए गए हैं।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

26 लाख 64 हजार से अधिक किसान बेचेंगे धान
राज्य में खरीफ सीजन 2025-26 में धान बेचने के लिए कुल मिलाकर 26 लाख 64 हजार 584 किसानों का पंजीयन एकीकृत और एग्रीस्टेक पोर्टल के माध्यम से किया जा चुका है। ये किसान अपना धान बेच पाएंगे। खास बात ये है कि पिछले सीजन में 25 लाख 49 हजार के आसपास किसानों का पंजीयन हुआ था। यानी इस बार एक लाख से ज्यादा किसानों का पंजीयन हुआ है। हालांकि एग्रीस्टेक में पंजीयन को लेकर तरह-तरह की अफवाहें और अटकलें थीं, कहा जा रहा है कि लाखों किसान धान नहीं बेच पाएंगे, लेकिन ये सारी बातें पंजीयन के आधार पर निराधार साबित हुई हैं।

See also  जांजगीर-चांपा को मिली विकास की सौगात : सीएम साय ने 295 करोड़ रुपये के 341 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

Related Articles

Leave a Reply