छत्तीसगढ़

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, किसान का 4–5 एकड़ का धान जलकर राख

बिलासपुर। न्यायधानी के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी के चौड़ापारा में शुक्रवार दोपहर अचानक आग भड़क गई, जिसमें किसान अश्वनी साहू के कोठार में रखा 4–5 एकड़ का धान पूरी तरह जलकर राख हो गया।

बताया जा रहा है कि, घटना के समय कोठार के पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से तारों से उठी चिंगारी सीधे कोठार में गिर गई और पलभर में आग फैल गई।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

बिजली विभाग ने पैनल ट्रिप न होने और कंडक्टर टूटने की वजह से हादसा स्वीकार किया है और सुधार कार्य शुरू कर दिया है। आग की चपेट में बऊल बिंझवार का पैरावट भी आ गया, वहीं आसपास के घरों में टीवी और बल्ब फूंकने की शिकायतें आई हैं। किसान ने 4–5 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। सीपत पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

Related Articles

Leave a Reply