छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में एसीबी और EOW की रेड, भिलाई दुर्ग, धमतरी, महासमुंद में 20 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी

दुर्ग\भिलाई

छत्तीसगढ़ में ACB और EOW की टीम ने 20 से ज्यादा जगहों पर छापा मारा है. दुर्ग भिलाई में 7 से 8 ठिकानों पर सुबह 4 बजे से कार्रवाई जारी है. हर ठिकानों पर ACB और EOW के 7 से 8 अधिकारी मौजूद है. मिली जानकारी के अनुसार कुछ जगह अधिकारियों ने दस्तावेज जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

दुर्ग भिलाई में एसीबी और EOW की टीम: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग भिलाई में इन ठिकानों पर ACB और EOW की टीम छापेमार कार्रवाई कर रही है.

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

एसके केजरीवाल, नेहरू नगर, भिलाई
अशोक अग्रवाल, आम्रपाली अपार्टमेंट, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भिलाई
विनय अग्रवाल, खुर्सीपार
संजय गोयल, डायरेक्टर, स्पर्श हॉस्पिटल, नेहरू नगर
विश्वास गुप्ता, बिल्डर, दुर्ग
बंसी अग्रवाल, नेहरू नगर
आशीष गुप्ता, इंटरनेशनल हॉस्पिटल, नेहरू नगर

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी माने जाते हैं अग्रवाल: आपको बता दें कि छावनी चौक भिलाई के पास अशोक अग्रवाल की फेब्रीकेशन और अन्य चीजों की फैक्ट्री है. अशोक अग्रवाल पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी हैं. इन पर लखमा के साथ मिलकर शराब घोटाले को अंजाम देने का आरोप है.

See also  खल्लारी मंदिर में रोप-वे का केबल टूटा, ट्रॉली में सवार 6 श्रद्धालु हुए घायल, मौके पर मचा हड़कंप

महासमुंद में EOW का छापा: महासमुंद जिले के सांकरा और बसना मे भी EOW का छापा पड़ा है. सांकरा में कैलाश अग्रवाल और बसना में जय भगवान अग्रवाल के यहां छापा पड़ा है. दो गाड़ियों में 20 सदस्यीय टीम रिकॉर्ड खंगालने मे जुटी है.

धमतरी में EOW का छापा: वहीं धमतरी में भी लोहा व्यापारी सौरभ इंटरप्राइसेस के ठिकाने पर छापा पड़ा है. दो गाड़ियों में 8 अफसरों की टीम पहुंची है. टीम में दो महिला अफसर भी शामिल है. स्थानीय पुलिस की भी मदद ली जा रही है.

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

17 मई को भी हुई थी कार्रवाई: बताया जा रहा है कि पूरा मामला शराब घोटाला से जुड़ा है. इसकी जांच के लिए टीम कारोबारियों के घर पहुंची है. इससे पहले शनिवार को भी ACB और EOW की बड़ी कार्रवाई एक साथ कई जिलों में हुई थी. ACB और EOW की टीम ने दंतेवाड़ा, सुकमा, अंबिकापुर, जगदलपुर और रायपुर में एक साथ रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया था.

Related Articles

Leave a Reply