छत्तीसगढ़

लेडीज टेलर को कॉल कर युवक ने की Sex की डिमांड, मना करने पर किडनैप करने की दी धमकी, FIR दर्ज

दुर्ग। भिलाई में एक महिला को अश्लील तरीके से परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। खुर्सीपार की रहने वाली महिला कपड़े सिलने का काम करती है। वहीं का एक शादीशुदा युवक अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने महिला के घर आकर उसका मोबाइल नंबर लिया और उसे परेशान करने लगा। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के मुताबिक, शुरुआत में युवक फोन पर सामान्य बातचीत करता था। बाद में उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए फोर्स करने लगा, मना करने पर गाली दी और किडनैप करने की भी धमकी दी।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी युवक लगभग डेढ़ साल पहले अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने घर आकर उससे मोबाइल नंबर लियां था। शुरुआत में बातचीत सामान्य थी, लेकिन कुछ समय बाद युवक महिला को बार-बार फोन कर अश्लील बातें करने लगा। महिला के पति ने भी विरोध जताया और समझाने के बाद आरोपी कुछ समय के लिए शांत हो गया था, लेकिन फिर 28 नवंबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे युवक ने फिर से अलग-अलग नंबरों से फोन करना शुरू कर दिया।

See also  सनी लियोनी इवेंट के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, इवेंट रद्द कराने दी अंतिम चेतावनी

पीड़िता ने बताया कि युवक न केवल उससे अश्लील बातें करता है, बल्कि बार-बार अपने प्रेम संबंध का जिक्र कर उसे बहकाने की कोशिश करता है। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

किडनैप कर लेने की दी धमकी

महिला का आरोप है कि आरोपी ने फोन पर ऊंची आवाज में धमकी देते हुए कहा कि वह उसे उठवा लेगा और उसका अपहरण कर ले जाएगा। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार कॉल कर उस पर दबाव बनाता है और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। लगातार मिल रही धमकियों और डर के कारण पीड़िता ने दुर्ग पुलिस से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

See also  असम CM का बड़ा एक्शन, भूपेश बघेल समेत तीन कांग्रेस नेताओं पर 500 करोड़ की मानहानि का केस

समझाने के बावजूद बढ़ती गई युवक की हरकतें

महिला ने अपने आवेदन में स्पष्ट रूप से लिखा है कि यदि भविष्य में उसके या उसके परिवार के साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है तो उसका जिम्मेदार वही युवक होगा। महिला और उसके पति के कई बार विरोध करने और समझाने के बावजूद आरोपी की हरकतें बढ़ती ही गई, जिसके बाद मजबूर होकर पुलिस में शिकायत करनी पड़ी।

See also  शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा : आकाश झूला टूटने से 6 लोग गिरे, 2 युवतियों की हालत नाजुक, महिला समेत 3 अन्य घायल

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू

खुर्सीपार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया धारा 79 (अश्लील कृत्य/उत्पीड़न) और धारा 351(3) (धमकी व डराने-धमकाने से संबंधित प्रावधान) के तहत आरोपी पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply