छत्तीसगढ़

हावड़ा–मुंबई एक्सप्रेस में मानव तस्करी का पर्दाफाश, रायपुर स्टेशन पर ट्रेन से 6 नाबालिग बच्चे बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF), GRP, चाइल्ड हेल्पलाइन और बीबीए की संयुक्त टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में दबिश देकर मानव तस्करी का पर्दाफाश किया। टीम ने गुरुवार देर रात हावड़ा से मुंबई ले जा रहे 6 नाबालिग बच्चों को हावड़ा–मुंबई एक्सप्रेस से बरामद किया। बच्चों की उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है और सभी कोलकाता के रहने वाले हैं।

See also  जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर:- सड़क पर नाच रहे बारातियों पर चढ़ा कैप्सूल वाहन,4 महिलाएं हुई घायल…

जानकारी के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि मानव तस्कर नाबालिगों को हावड़ा–मुंबई एक्सप्रेस से हावड़ा से मुंबई ले जा रहा है। सूचना के आधार पर RPF, GRP, चाइल्ड हेल्पलाइन और बीबीए की टीम ने ट्रेन में दबिश दी, जहां एस थ्री बोगी से 6 बच्चों को बरामद किया।

कार्रवाई के दौरान एक आरोपी फिरोज अली मंडल को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा कि सभी नाबालिगों को मुंबई के एक होटल में काम कराने के लिए ले जाया जा रहा था। इस मामले में GRP थाने में आरोपी के खिलाफ मानव तस्करी की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बरामद बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है।

See also  शिवरीनारायण मेले में हादसा : झूला संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, आकाश झूला टूटने से 6 लोग हुए थे घायल

इस कार्रवाई में जीआरपी प्रभारी बीएन मिश्रा, आरपीएफ प्रभारी कर्मपाल सिंह गुर्जर, स्टेशन चाइल्ड लाइन सुपर वाइजर विजय कुमार साहू, पंचराम धुर्वे एवं आशीष कुमार साकेत सहायक प्रोग्राम ऑफिसर बचपन बचाओ आंदोलन (BBA) RPF के उप निरीक्षक एजेड चौधरी, सउनि अरविंद सिंह, जीआरपी की प्रिया भारती की अहम भूमिका रही।

See also  पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, हादसे के बाद परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

गिरफ्तार आरोपी फिरोज अली मंडल

Related Articles

Leave a Reply