छत्तीसगढ़

करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

बलौदाबाजार

शनिवार को करंट की चपेट में आने से मां और उसके 2 बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दामाखेड़ा गांव में कमलेश्वरी देवांगन अपने परिवार के साथ रहती थी। उसका एक बेटा और एक बेटी थी। बेटे के नाम शेष कुमार (14 वर्ष) और बेटी का नाम जया देवांगन (12 वर्ष) था। रोज की तरह कमलेश्वरी घर के आंगन में कपड़े डालने वाले तार पर कपड़े सुखा रही थी। उसी दौरान वह अचानक से छटपटाने लगी।

See also  घाटोली चौक में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद चक्का जाम

घटना के वक्त महिला कपड़े सुखा रही थी। उसी दौरान वह झुलस गई। उसे ही देखकर उसके बेटा-बेटी बचाने गए थे। मगर वह भी झुलस गए हैं। हादसा सिमगा थाना क्षेत्र में हुआ है।

देखकर पहले उसका बेटा उसे बचाने दौड़ा। वहीं पास खड़ी बेटी भी मां को बचाने दौड़ गई। मगर मां बुरी तरह झुलस गई थी। मां को बचाने के चक्कर में बच्चे भी झुलस गए। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। इधर जब दोपहर को घर के लोग वापस घर आए तब उन्होंने तीनों की लाश जमीन पर पड़ी देखी। जिसके बाद पुलिस को इस घटनाक्रम की जानकारी दी गई। फिर शवों को पीएम के लिए भेजा गया है।

See also  शराब भट्ठी हटाने की मांग : ABVP और छात्रों ने NH-30 पर किया चक्काजाम, घंटों जाम में फंसे यात्री, डिप्टी सीएम का काफिला भी रुका

दरअसल, बलौदाबाजार समेत कई जगह पर पिछले कई दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। यही वजह थी कि तार गीला था। उसके बगल से ही कोई बिजली का तार गया था। आशंका जताई जा रही है कि बिजली के तार का ही करंट उस तार में गया होगा। जिसके कारण ये हादसा हुआ है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

See also  आकाशीय बिजली का कहर: खपरैल वाले घर में लगी आग, खेत की रखवाली कर रहे किसान की हुई मौत

Related Articles

Leave a Reply