छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

ब्रेकिंग जांजगीर- चाम्पा: करोड़ों के केबल चोरी के आरोपी पकड़े गए, सफेदपोश चोरों को बचाने की कोशिश

टी आई ने कहा - नहीं छोड़ा जायेगा चोरों को

अकलतरा। सायबर पुलिस के द्वारा जांजगीर अकलतरा और अनेक जगहों से केबल तार चोरी के आरोपी पकड़े गए हैं जिन्हें पूछताछ के लिए थाने में रखा गया है । ये सभी आरोपी जांजगीर के है और इन चोरों ने अकलतरा जांजगीर चांपा में चोरी की घटनाओं को किया है । चोरी किए गए केबल की कीमत अनुमानतः 80 से 1 करोड़ होगी । बताया जा रहा है कि अकलतरा के अनेक क्रशर खदानों खेतों से गुजरे केबल वायर और जांजगीर के बिजली स्टेशनों और अन्य जगहों से केबल वायर के चोरी होने घटनाएं लगातार हों रही थी कुछ छोटे मोटे चोर पकड़े भी जा रहे थे लेकिन कुछ बड़े ओर सफेदपोश चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे इस बीच सायबर पुलिस को केबल वायर चोरी के चोरों का पता चला तब सायबर पुलिस ने अपने मुखबिर संभावित जगहों पर लगाया और महीने भर की कोशिश से अंततः चोर पकड़े गए हैं । इन चोरों को फिलहाल अकलतरा थाना में रखा गया है और जहां जहां चोरी का माल खपाने की बात स्वीकार की गई है वहां छापा मारकर केबल वायर बरामद किया जा रहा है । सायबर पुलिस की इस बड़ी सफलता है । उम्मीद की जा रही है कि अकलतरा में अब चोरी के मामलों में कुछ शांति तो होगी । सूत्रों से यह भी पता चला है कि कुछ सफेदपोश लोगों के मददगार और चहेते चोरों को बचाने की भारी कोशिश की जा रही है लेकिन मामला अब उच्च स्तर पर पहुंच गया है इसलिए सबने साथ खड़े कर दिए हैं ।

See also  महिला आयोग की अध्यक्ष पर कांग्रेस के लिए प्रचार करने का गंभीर आरोप, भाजपा ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

Related Articles

Leave a Reply