छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ : दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, मुआवजे की मांग पर चक्का जाम

रायगढ़ | भाठनपाली गांव के पास NH-49 पर सुबह 4 बजे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक नेतानागर गांव के निवासी थे और रायगढ़ से लौट रहे थे।

हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। तहसीलदार और थाना प्रभारी के समझाने और मुआवजा देने के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

See also  गांजा तस्कर गिरफ्तार : तीन राज्यों की पुलिस को थी जिसकी तलाश वो फरसगांव में पकड़ा गया

Related Articles

Leave a Reply