छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सक्ती सीएचसी में दिल दहला देने वाली घटना, जनरल वार्ड में युवक ने खुद को लगाई आग, मौत से मचा हड़कंप

सक्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती के जनरल वार्ड में एक युवक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। घटना के समय वार्ड में मौजूद लोगों ने जैसे ही युवक को जलते हुए देखा, अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही सक्ती थाना के प्रभारी लखन पटेल पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि इस घटना मे युवक बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। वहीं घटना स्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। साथ ही यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया और घटना के पीछे क्या कारण रहे। पुलिस अस्पताल प्रबंधन, मौजूद स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

See also  महिला अधिकारी से अश्लील हरकत, फोन पर सेक्स की डिमांड, वाट्सएप पर भेजी न्यूड फोटो

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। इस घटना से अस्पताल परिसर और स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply