छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में पिता की मौत, घायल बच्ची को CRPF जवानों ने प्राथमिक उपचार देकर बचाया

जगदलपुर। दरभा ब्लॉक में आज एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं मासूम बच्ची को सीआरपीएफ जवानों ने प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान बचाई। यह घटना नेतानार गांव के पास की है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

बताया जा रहा है कि ग्रामीण बुधराम नाग अपनी बेटी के साथ बाइक में सवार होकर कांदानार गांव अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान नेतानार सीआरपीएफ कैंप से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार बुधराम अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। उन्हें गंभीर चोट आने के चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बच्ची घायल हो गई।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे सीआरपीएफ जवानों ने घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार देकर बचाया। फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। बच्ची को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दरभा थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

Related Articles

Leave a Reply