छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सहकारी समिति में भारी लापरवाही उजागर, हमाल चला रहे कंप्यूटर, तौल बंद होने से किसान घंटों परेशान

जांजगीर–चांपा। चोरभट्टी सहकारी समिति में भारी लापरवाही सामने आई है। मंडी प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर की गैरमौजूदगी में पूरी व्यवस्था हमालों के भरोसे छोड़ दी गई है।

जब पत्रकारों ने समिति में कंप्यूटर पर बैठे एक व्यक्ति से जानकारी ली तो उसने बताया कि वह अधिकृत कर्मचारी नहीं है, बल्कि मंडी प्रभारी और ऑपरेटर खाना खाने गए हैं और वही अस्थायी रूप से कंप्यूटर चला रहा है।

सबसे गंभीर बात यह है कि तौल कार्य बंद होने से किसान घंटों से परेशान हैं। कलेक्टर के स्पष्ट आदेशों के बावजूद मंडी में न तो जिम्मेदार अधिकारी मौजूद हैं और न ही खरीदी व्यवस्था सुचारू है। नियमों की खुलेआम अनदेखी से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है।

See also  जांजगीर-चांपा: “ड्रिंक एंड ड्राइव” के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान, सड़क दुर्घटनाओं में 40% कमी

Related Articles

Leave a Reply