छत्तीसगढ़

सरकारी रेस्ट हाउस में चल रहा था ये गंदा काम? अश्लील वीडियो ने मचाया बवाल

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के बाद अब सूरजपुर जिले से भी एक अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो वन विभाग के एक रेस्ट हाउस का है, जहां कथित तौर पर आपत्तिजनक डांस कराया गया।

सूत्रों के मुताबिक वायरल वीडियो कुमेली स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस का बताया जा रहा है। हालांकि यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन इसके सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से साझा किया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया। मानस वार्ता इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अब तक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

See also  महिला पटवारी निलंबित : फसल की गिरदावरी में लापरवाही बरतने पर SDM ने की कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply