जांजगीर चांपा जिला कृषि विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर ललित मोहन भगत के खिलाफ चांपा थाने में मामला दर्ज

सहकर्मी महिला ने लगाया शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप
जांजगीर चांपा जिले के कृषि विभाग में पूर्व पदस्थ डिप्टी डायरेक्टर ललित मोहन भगत पर विभाग में काम करने वाली एक महिला ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए चांपा थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है,महिला का कहना है कि डिप्टी डायरेक्टर ललित मोहन भगत उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था महिला 2018 में चांपा (सिवनी) में पदस्थ हुआ करती थीं तब डिप्टी डायरेक्टर ललित मोहन भगत महिला को शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था डिप्टी डायरेक्टर ललित मोहन भगत का 2018 के बाद ट्रांसफर कही और हो गया था जिसके कुछ वर्ष बाद वह फिर से जांजगीर चांपा जिले में पदस्थ हो गया और वहीं पुराना रवैया अपनाते हुए फिर से उक्त महिला को प्रताड़ित करने लगा और आपत्तिजनक बातें करते हुए धमकी देता था कि यदि विभाग में नौकरी करनी है तो उसका कहा मानना पड़ेगा, पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए चांपा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है




