छत्तीसगढ़

पागल कुत्ते के काटने से गाय की मौत: दूषित दूध पीकर दहशत में ग्रामीण, स्वास्थ्य केंद्रों में बढ़ी भीड़

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र स्थित कलगांव में पागल कुत्ते के काटने से एक गाय की मौत हो गई। घटना की जानकारी न होने के कारण गाय मालिक रोज की तरह दूध घर-घर बांटता रहा, जिसे कई ग्रामीणों ने पी भी लिया। गाय की मौत के बाद स्थिति सामने आने पर गांव में हड़कंप मच गया और लोग घबराकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने लगे।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

गांव के लोगों ने बताया कि मृत गाय को कुछ दिन पहले एक पागल कुत्ते ने काटा था, लेकिन मालिक को इसकी जानकारी नहीं थी। शुक्रवार को अचानक गाय की मौत होने पर पशुपालन विभाग ने प्राथमिक जांच में रैबीज की आशंका जताई। इसके बाद ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया।

गाय मालिक रोजाना की तरह गांव के कई घरों में दूध बांटता रहा। किसी को संदेह नहीं था कि गाय संक्रमित हो सकती है। जैसे ही गांव में जानकारी फैली कि गाय पागल कुत्ते के काटने से मरी है, दूध पी चुके लोग तुरंत स्वास्थ्य केंद्र की ओर दौड़े।

See also  जांजगीर-चांपा को मिली विकास की सौगात : सीएम साय ने 295 करोड़ रुपये के 341 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और सभी प्रभावित ग्रामीणों को रैबीज रोधी इंजेक्शन लगाने की सलाह दी। मेडिकल स्टाफ ने कहा कि सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि रैबीज जानलेवा हो सकता है।

अधिकारियों ने गांव में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बताया कि किसी भी जानवर को कुत्ते के काटने पर तुरंत टीकाकरण कराना आवश्यक है। साथ ही ग्रामीणों से कहा गया कि दूध या मांस से जुड़ी किसी असामान्य घटना पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply