छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

जांजगीर चांपा। जांजगीर जिले के बलौदा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है गुरुवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे पर लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

See also  वीडियो एडिटर से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक, 794 पदों पर भर्ती के आज लगेगा जॉब फेयर

मिली जानकारी के अनुसार अविनाश यादव पिता बुधराम यादव दूसरा युवक अविनाश यादव पिता संतोष यादव दोनों निवासी ख़िसोरा गांव थाना बलौदा के रहने वाले थे। कुछ काम से दोनों युवक नवागांव (खिसोरा) गए हुए थे जहां गुरुवार की दोपहर उनकी बाइक सड़क पर अनियंत्रित हो गई जहां सामने से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

See also  जांजगीर-चांपा : मामूली विवाद पर गला दबाकर हत्या, संदिग्ध हालत में मिली लाश

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे पर लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिरहाल घटना के बाद से गांव पर शोक की लहर दौड़ गई है। इस पूरे मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply