छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

अकलतरा में चोरी के चार दहशतगर्द पकड़े गए , दो अब भी फरार, सोने चांदी सुरक्षित , नगदी 2.11 लाख बरामद

जांजगीर-चांपा। अकलतरा में लगातार चोरी कर अकलतरा और जिला पुलिस की नींद हराम करने वाले तीन चोर पकड़े गए हैं और दो अब भी फरार है । एडिशन एस पी उमेश कश्यप ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि विनय केडिया के घर हुई चोरी के छह आरोपियों में से तीन आरोपी पकड़े गए हैं और उनसे 12 लाख में से 2.11 लाख बरामद हुए हैं जबकि सोने और चांदी के सभी गहने बरामद कर लिए गए हैं चोरों ने सोने चांदी के गहनों के साथ नकली गहने भी ले गये थे । चोरी की घटना का विवरण देते हुए एडिशन एस पी उमेश कश्यप ने बताया कि प्रार्थी अर्चित केडिया का परिवार जब शादी में गया था तो संजय नगर का रहने वाला आरिफ खान और किशन कश्यप संजय नगर दोनों आरोपी लगभग 1.00 बजे अर्चित केडिया के घर पहुंचे और नकदी 7.00 लाख , सोने की अंगुठी, चांदी के सिक्का और अन्य गहने मूल्य पांच लाख की चोरी कर आटो से फरार हो गए और बिलासपुर में रुपयों का बंटवारा किया। गहना चूंकि बराबर बांटते नहीं बना इसलिए गहना सीपत में अफरोज खान पिता समीर खान के घर छिपाया गया । उसके बाद सब अपने अपने घर चलें गये । इसके बाद उन्ही लोगों द्वारा मां मोबाइल और साईं डेयरी में चोरी की गयी ।

See also  छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, किसानों को छूट

सीसीटीवी में दिखे दो आरोपी फिर खुला राज

अकलतरा में लगातार चोरी से बौखलाई पुलिस पूरी शिद्दत से चोरी का रहस्य उजागर करने भिंडी थी । डीवीआर चोरी कर ले गए चोरों को सायबर टीम ने अन्य जगहों पर लगे कैमरे में खंगाला तो उस रात संजय नगर में रहने वाला अफरोज खान दिखाई दिया जिसे लाकर थाने में पूछताछ की गई पहले तो वह इस बात से इंकार करता रहा फिर उसने जब एक दादू रागडे को देखा तो सारा सच पुलिस को बताया। इस चोरी में आरिफ खान निवासी संजय नगर किशन कश्यप संजय नगर मुख्य रुप से शामिल थे और आरोपी सुभाष रागडे और राजेश सिदार चोरी के विषय में जानने के कारण ब्लैकमेलिंग के कारण आरोपी बने हैं । इनमें से अनिल साहू को चोरी का कोई हिस्सा नहीं मिला है लेकिन चोरी की घटना तक वह घटनास्थल से बाहर खड़ा रहकर पहरा देता रहा है और मोटर साइकिल भी उपलब्ध कराई गई थी ।

See also  12 नक्सलियों के सरेंडर के साथ 1000 आत्मसमर्पण का बना रिकॉर्ड; केक काटकर किया गया सेलिब्रेट

सीसीआई मैदान में बनायी योजना
सीसीटीवी फुटेज देखकर निगरानी शुदा बदमाशों ने किया चोरों को ब्लैकमेल

आरिफ खान और किशन कश्यप ने सीसीआई मैदान में योजना बनाई जहां अनिल साहू भी पूरी योजना को सुना लेकिन वह चोरी करने नहीं गया था । किशन कश्यप फरार है और पुलिस को चकमा देने लंगड़ाकर चल रहा था और इस चक्कर में पुलिस अकलतरा के लगड़ो यानि दिव्यांगो को परेशान करती रही । किशन कश्यप ने दरवाजा तोड़ने सब्बल उपलब्ध कराया । जब इस घटना की खबर अखबारों और चैनलों में चली तो अकलतरा के निगरानी शुदा बदमाश सुभाष रागडे और राजेश सिदार आरोपी किशन कश्यप और आरिफ खान को पहचान गए और ब्लैक मेल कर क्रमशः 85 हजार और 50 हजार ले लिए । चोरी कर सामान जिस आटो रिक्शा में ले जाया गया था वह अफरोज खान स्वयं चलाता है उसे और जिस मोटर साइकिल से आरोपी आये थे उसे जब्त कर लिया । इस मामले में जांच करने सायबर सेल से सागर पाठक, विवेक सिंह सब इंस्पेक्टर मनोज तिग्गा, राजकुमार चंद्रा, विवेक सिंह प्रधान गिरिश कश्यप, माखन साहू, सहबाज खान , रोहित कहरा, श्रीकांत सिंह, थाना अकलतरा से थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, कोटमी सोनार चौकी प्रभारी राजेंद्र क्षत्रिय, स्वाती गिरोलकर, राजकुमार पाण्डेय और सभी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  जांजगीर चाम्पा - भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply