छत्तीसगढ़

NH-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई—स्कूली छात्रों की मौत, 2 की गई जान, 4 घायल

कांकेर। कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां घूमने निकले स्कूली छात्रों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

इस दर्दनाक हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें से 5 नाबालिग बताए जा रहे हैं और कार को एक नाबालिग युवक ही चला रहा था।

See also  छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगी एडवांस सैलरी और सस्ते लोन की सुविधा

बताया गया है कि सभी छात्र आज सुबह कार से माकड़ी की ओर घूमने के लिए निकले थे, तभी कोतवाली थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

See also  JEE Mains की परीक्षा में पकड़ाया मुन्नाभाई : चप्पल के अंदर छिपाकर Exam सेंटर ले गया था मोबाइल

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है, जबकि नाबालिग द्वारा वाहन चलाने को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply