छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा : पति और पत्नी ने एकसाथ फांसी लगाकर की खुदकुशी, इस बात से थे तनाव में

जांजगीर चाम्पा । इस वक्त जांजगीर चाम्पा जिले के ग्राम धरदेई से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा पति-पत्नी ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल उम्र 47 वर्ष और उनके पति कृष्णा पटेल उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों अपने घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले, जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही दंपति के इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बेटे की असमय मौत से पति-पत्नी गहरे सदमे में थे और आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।

See also  दहेज के लिए पत्नी की हत्या! : पति ने पहले पिटाई की, फिर जहर पिलाकर उतारा मौत के घाट, मयके पक्ष ने लगाया आरोप

घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply