छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में कबाड़ियों पर ताबड़तोड एक्शन : 1.15 करोड़ के स्क्रेप के साथ 8 आरोपी भी गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पुलिस लगातार ऑपरेशन प्रहार चल रहे है। इस दौरान पूंजीपथरा पुलिस ने एक ही दिन में 8 अलग-अलग मामलों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अवैध परिवहन में लगी 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन में लोड करीब 134 टन स्क्रैप पकड़ा है। साथ ही मिनी राइस मिल पूंजीपथरा के पास डंप कर रखे 2 टन मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे को भी जप्त किया गया है। जप्त कबाड़ की कीमत लगभग 50 लाख 75 हजार  रूपए बताई जा रही है।  जबकि वाहनों की कीमत लगभग 65 लाख रुपये है। इस प्रकार पूरी कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 15 लाख रूपए की संपत्ति जप्त की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, जिले के कई जगह पर अवैध कबाड़ परिवहन और एक स्थान पर मैग्नीज मेटल गोली डंप किए जा रहे है। इसके बाद पुलिस ने तमनार चौक, पूंजीपथरा, पूंजीपथरा चौक, दावत ढाबा के सामने मेन रोड और महुआ चौक तुमीडीह में घेराबंदी कर 6 ट्रकों और 1 माजदा वाहन को पकड़ा लिया। जिनमें लोहे के मशीनरी पार्ट्स, एंगल, छड़ सहित बड़ी मात्रा में स्क्रैप लोड था, जिसे स्थानीय प्लांट में खपाने की योजना थी। वाहन चालकों से स्क्रैप परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वे प्रस्तुत नहीं कर सके, जिस पर चोरी की संपत्ति होने के संदेह में वाहनों सहित कबाड़ को जप्त कर वजन कराया गया। वहीं 7 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

See also  एक बीयर बोतल में दो-दो ब्रांड के स्टीकर : राजनांदगांव में ग्राहकों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

दूसरा मामला मिनी राइस मिल पूंजीपथरा का है। पुलिस ने मिनी राइस मिल पूंजीपथरा में  में रेड कार्रवाई की। मौके पर पुलिस को मैग्नीज मेटल की 43 बोरियां (करीब 1290 किलो) और पाईलेट गोली लोहे की 57 बोरियां (करीब 2 टन 280 किलो) मिलीं है। जिनकी कुल कीमत 76,560 रूपए बताई जा रही है। वहीं राइस मिल में एक युवक प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी मौजूद मिला। उनसे पूछताछ करने पर उसने बताया कि, वह ट्रक ड्राइवरों से मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे की खरीद करता है। 

See also  निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ के कई वाहनों को जप्त किया 
क्रय-विक्रय संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर चोरी का माल होने के संदेह में उक्त सामग्री को विधिवत जप्त किया गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के वाहन चालकों से लोहे के कबाड़ी सामान से लोड ट्रक और माजदा वाहन जप्त किए गए हैं, जिनमें बड़ी मात्रा में स्क्रैप परिवहन किया जा रहा था।

See also  तालाब में डूबने दो बच्चों की मौत, भाई को बचाने की कोशिश में बहन भी डूबी, गांव पसरा मातम

चोरी के कबाड़ बेचने और परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही 
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि, ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरी के कबाड़, अवैध स्क्रैप परिवहन और चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। औद्योगिक क्षेत्रों में होने वाली चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply