छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 4 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक रेलवे स्टेशन के पास एक बैग में भारी मात्रा में गांजा लेकर खड़े हैं। सूचना पर अकलतरा पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर घेराबंदी की और मौके से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम तरुण सेन निवासी गरियाबंद और प्रतीक मिश्रा निवासी बिरगांव जिला रायपुर बताया। तलाशी लेने पर उनके बैग से चार पैकेट में करीब 4 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा उड़ीसा के बेलपहाड़ से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 129/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

Related Articles

Leave a Reply