छत्तीसगढ़बिलासपुर

स्टील प्लांट में बड़ा हादसा; फर्नेस ब्लास्ट की चपेट में आया क्रेन ऑपरेटर

बिलासपुर। न्यायधानी के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत निरतू-घुटकू स्थित ‘फिल स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड’ प्लांट में एक भीषण हादसा हो गया, जहाँ इंडक्शन फर्नेस फटने से ड्यूटी पर तैनात क्रेन ऑपरेटर आशुतोष कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। बिहार के रहने वाले 26 वर्षीय आशुतोष हादसे के वक्त फर्नेस के पास ही कार्य कर रहे थे, तभी अचानक हुए विस्फोट की चपेट में आने से उनका शरीर करीब 60 प्रतिशत तक जल गया।

See also  निर्माणाधीन मकान में करंट का कहर, 5 वर्षीय मासूम की मौत, बचाने दौड़े माता-पिता भी झुलसे

घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और घायल कर्मचारी को तत्काल शहर के प्रताप चौक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ फेफड़ों में धुआं भरने और सांस लेने में तकलीफ के कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। हालांकि, घटना के बाद सोशल मीडिया पर तीन लोगों की मौत और बॉयलर ब्लास्ट जैसी अफवाहें भी उड़ीं, जिसे पुलिस प्रशासन और प्लांट प्रबंधन ने पूरी तरह निराधार बताते हुए स्पष्ट किया कि हादसे में केवल एक ही कर्मचारी घायल हुआ है।

See also  करंट लगाकर मछली पकड़ रहा था युवक, चपेट में आने से हो गई मौत

जानकारी अनुसार, संबंधित हिस्सा ठेके पर संचालित था और घायल युवक ठेकेदार का स्टाफ है। फिलहाल, घायल की गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है, वहीं पुलिस की टीम ने मौके का जायजा लेकर हादसे के तकनीकी कारणों की जांच शुरू कर दी है।

See also  छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के आएंगे अच्छे दिन, युक्तियुक्तकरण विवाद हो सकता है खत्म

Related Articles

Leave a Reply