छत्तीसगढ़

गैस सिलेंडर नहीं मिलने से आक्रोश : ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, कहा – बुकिंग के 20 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से हो रही परेशानी

दुर्ग। जिले के ग्राम करसा गांव में आज उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब बीते 20 दिनों से बुकिंग किए गए एचपी गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार शिकायत और इंतजार के बावजूद उन्हें समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। खासकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। प्रदर्शनकारियों ने गैस एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

See also  पंचायत सचिव पर मनमानी के आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply