छत्तीसगढ़रायपुर

‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर ठगी, रिटायर्ड इंजीनियर से 80 हजार ऐंठे

रायपुर। राजधानी में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शातिर ठगों ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर एक रिटायर्ड इंजीनियर को रेप केस में फंसाने की धमकी दी और डर के माहौल में उनसे 80 हजार रुपए ठग लिए।

See also  गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत, निरस्त की गई दर्जन भर ट्रेनों की सेवा हुई बहाल…

मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है, पीड़ित के अनुसार उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें आरोपी ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और मामला रफा-दफा करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की मांग की। घबराए पीड़ित ने बताए गए खाते में 80 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और वे थाने पहुंचे।

See also  जंगल में एक ही पेड़ से फंदे पर लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में फैली सनसनी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल की मदद ली जा रही है। बता दें कि ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसा कोई कानूनी प्रावधान नहीं होता, इसके बावजूद ठग लोगों को डराकर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिसको लेकर लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

See also  बेटी के जन्म पर अनोखा जश्न! कार सजाकर अस्पताल से घर तक निकली खुशियों की यात्रा

Related Articles

Leave a Reply