छत्तीसगढ़

बस स्टैंड के होटल में लगी भीषण आग : उठा धुएं का गुबार, लाखों के नुकसान की संभावना

कवर्धा। शहर के व्यस्त बस स्टैंड इलाके में प्रसिद्ध रवि कल्पना रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटों के साथ काला धुआं आसमान में फैलने लगा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगते ही स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई।

See also  आबकारी वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत : कई अनसुलझे सवाल, जांच रिपोर्ट का इंतजार


घटना की सूचना मिलने के बावजूद दमकल विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। इस बीच आग लगातार रेस्टोरेंट के अंदर फैलती रही, जिससे नुकसान बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से अभी किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

See also  छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, दूसरे दिन ही रायपुर में दस्तक, आज 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

लाखों के नुकसान की संभावना
आगजनी की इस घटना में रेस्टोरेंट के फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य सामग्री के जलकर खाक होने की आशंका है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply