छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा को मिली 10 नई Dial 112 गाड़ियां | अब मिनटों में पहुंचेगी पुलिस और इमरजेंसी मदद

जांजगीर-चांपा जिले में आपातकालीन सेवाओं को और मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ी सौगात दी है। जिले को 10 नए हाईटेक डायल 112 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। लंबे समय से पुरानी और जर्जर गाड़ियों के कारण डायल 112 सेवा प्रभावित हो रही थी, जिससे हादसा, विवाद और अन्य आपात स्थितियों में समय पर सहायता पहुंचाने में दिक्कतें सामने आ रही थीं।नई गाड़ियों के शामिल होने से अब जिले में त्वरित सहायता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पुलिस व आपातकालीन टीम पहले की तुलना में ज्यादा तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन वाहनों के आने से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही जिले की सुरक्षा और आपातकालीन रिस्पॉन्स व्यवस्था भी पहले से अधिक प्रभावी होने की बात कही जा रही है।

See also  मूसलाधार बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, मुख्य चौक और सड़कें पानी में डूबीं, दुकानों में घुसा पानी

Related Articles

Leave a Reply