छत्तीसगढ़

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत : कूलर में पानी डालते समय हुआ हादसा, पुलिस कर रही जांच

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। लैलूंगा थाना क्षेत्र के तारागढ़ गांव में घर के कूलर में पानी भर रही एक महिला अचानक करंट की चपेट में आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  बहू से दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला ससुर गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर में लगे कूलर में पानी भर रही थी। इसी दौरान कूलर में विद्युत प्रवाह होने के कारण उसे जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही महिला मौके पर ही गिर पड़ी और घर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद परिजनों ने तुरंत महिला को करंट प्रवाहित कूलर से अलग किया और प्राथमिक सहायता देने का प्रयास किया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल पत्थलगांव ले जाया गया

See also  बेटे ने की मां की हत्या, घरेलू विवाद में पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस की हिरासत में आरोपी

सिविल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला की जांच की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की, शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

See also  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में लगी शिकायतों की भरमार : पांच दिनों के भीतर 15,434 लोगों ने दर्ज करवायी अपनी समस्याएं 

Related Articles

Leave a Reply