छीनी-हथौड़ी से ATM तोड़ने की कोशिश : आवाज से लोगों को हुई आशंका, पुलिस को कर दिया फोन, पकड़ा गया चोर

डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ बस स्टैंस के पास स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ में एक शतिर चोर घुस गया। उसने मशीन को तोड़कर नकदी चुराने की कोशिश की। शतिर चोर हथौड़ी और छीनी से मशीन को क्षतिग्रस्त कर रकम निकालने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों को बूथ में कुछ संदिग्ध होने का संदेश हुआ। उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शातिर चोर को हिरासत में ले लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, संदिग्ध युवक की पहचान सेवाराम वर्मा निवासी अंडी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक पूरी तैयारी के साथ एसबीआई एटीएम बूथ पहुंचा था। उसकी गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड न हो सकें। इसके लिए कैमरे को क्षतिग्रस्त करने के बाद आरोपी ने अपने पास मौजूद हथौड़ी और छीनी से एसबीआई एटीएम मशीन के कवर और दरवाजे वाले हिस्से को तोड़ दिया।
इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों को बूथ में संदिग्ध होने का संदेश हुआ। इसके बाद लोगों ने मौके पर बूथ के अन्दर पहूंचकर युवक को पकड़ लिया। फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया गया। एसबीआई कर्मचारी अंजल निगम मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि, वे रात में वह अपने रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद वापस लौट रहे थे। तभी बस स्टैंड के पास स्थित एटीएम बूथ की तरफ उनकी नजर गई तो वहां कुछ स्थानीय लोग मौजूद दिखाई दिए।
लोगों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ रखा था, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। एसडीओपी केसरी नंदन नायक के बताया कि, देर रात पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान एटीएम बूथ के पास संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में जानकारी मिली। मौके पर जांच के दौरान उसके पास से छीनी और हथौड़ी मिलने की बात कही गई है। एटीएम बूथ के कवर वाले हिस्से को भी नुकसान पहुंचाया गया था। पुलिस टीम युवक को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस टीम युवक को पकड़कर थाने ले गई।
एसडीओपी ने बताया कि, आरोपी युवक नशे की हालत में था। इसके बाद कारण शुरुआती पूछताछ में उससे अधिक जानकारी नहीं मिल सकी। सुबह से उससे विस्तार से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है। आरोपी ने एसबीआई एटीएम बूथ को निशाना बनाने की योजना पहले से बनाई थी या नशे की हालत में उसने अचानक वारदात का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत म में लेकर पूछताछ कर रही है।



