छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट, वीडियो वायरल

जांजगीर चाम्पा। जिला न्यायालय परिसर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब पेशी के लिए आए दो पक्षकार आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे।

मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मारपीट को रोका… लेकिन तब तक दोनों पक्षों का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगा।

पूरा मामला किसी पुरानी बात को लेकर विवाद का बताया जा रहा है। पेशी के दौरान मामूली कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। न्यायालय परिसर में हुई इस मारपीट से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर शांति बहाल की है। मारपीट में शामिल लोगों की पहचान किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

See also  सेन्ट्रल जेल में हत्या के आरोपी की संदिग्ध मौत

वीडियो वायरल होने के बाद लोग न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

Related Articles

Leave a Reply