कांकेर में नाबालिग से गैंगरेप : परिचित युवक ने दोस्तों संग मिलकर दिया वारदात को अंजाम, चार आरोपी गिरफ्तार

कांकेर। जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवकों ने मिलकर नाबालिग के साथ वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि नाबालिग एक परिचित युवक के साथ घूमने निकली थी और उसी युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग के देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान नाबालिग को कोरर इलाके में लावारिस हालत में बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया।
पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में कांकेर कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। नाबालिग की पहचान कानून के तहत गोपनीय रखी गई है।



