छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

6 महीने पहले बनी CC रोड 15 दिन में उखड़ने लगी, नगर पंचायत नरियरा में घटिया निर्माण को लेकर पार्षदों ने उठाए सवाल

जांजगीर-चांपा: नगर पंचायत नरियरा में करीब छह महीने पहले बनाई गई सीसी रोड की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पार्षदों का आरोप है कि निर्माण के महज 15 दिन बाद ही सड़क जगह-जगह से टूटने और उखड़ने लगी थी। वर्तमान में कई स्थानों पर सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है।
पार्षदों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार की मनमानी और संबंधित इंजीनियर की लापरवाही के चलते गुणवत्ताहीन सीसी रोड का निर्माण कराया गया। इस मामले को लेकर पूर्व में नगर पंचायत अधिकारी को लिखित शिकायत भी दी गई थी।
पार्षदों के अनुसार नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में कराए गए सीसी रोड निर्माण की स्थिति खराब है।

Related Articles

Leave a Reply