छत्तीसगढ़

शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन, ‘विजन 2047’ पर होगी चर्चा, कांग्रेस ने किया कार्यवाही का बहिष्कार

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की आज से शुरूआत होने जा रही है. नवनिर्मित विधानसभा भवन में यह सत्र 14 से 17 दिंसबर तक चलेगा. सदन की कार्यवाही इस बार पहले दिन से काफी हंगामेदार रहने वाली है. विपक्ष और पक्ष के बीच जोरदार बहस देखने को मिलने के आसार हैं. आज विजन 2047 विषय पर चर्चा की जाएगी. वहीं कांग्रेस ने इस विषय पर बहस से बाहर रहेगी. विपक्ष पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्कार करेगी.

रअसल, 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक विधानसभा का शीतकालीन सत्र आयोजित है. सत्र के दौरान कुल 4 बैठकें होंगी. 628 प्रश्नों की सूचना प्राप्त हुई है. इसमें 333 तारांकित प्रश्न और 295 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं. 99.17 प्रतिशत प्रश्न ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं. 48 ध्यानाकर्षण होगा. एक लोक महत्व के विषय पर चर्चा होगी. 9 अशासकीय संकल्प, शून्यकाल 4, याचिका 77 पर भी चर्चा होगी.

See also  पेट्रोल डालकर बहू को जलाने की कोशिश : महिला गंभीर रूप से झुलसी, पुलिस पर सवाल उठा रही पीड़िता

16 दिसंबर को अनुपूरक मांग पर चर्चा होगी. छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा शर्तों का विनिमय संशोधन विधेयक, 2025 ( क्रमांक 28 2025) विधानसभा में पारित किया जाएगा. विभागों से प्राप्त प्रतिवेदनों काे भी पटल पर रखा जाएगा.

कांग्रेस करेगी कार्यवाही का बहिष्कार

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस ने रणनीति बनाई है. बैठक में चर्चा के बाद फैसला लिया गया है कि कांग्रेस विजन 2047 विषय पर चर्चा से बाहर रहेगी. सदन की पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्कार करेगी.

Related Articles

Leave a Reply