छत्तीसगढ़

बिलासपुर में स्मार्ट बिजली मीटर पर ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ का स्टीकर, नगर पालिका के नाम के इस्तेमाल पर नया विवाद

तखतपुर। नगर पालिका तखतपुर में स्मार्ट बिजली मीटर पर ‘महतारी वंदन योजना वसूली मीटर, नगर पालिका तखतपुर’ लिखा स्टीकर चस्पा किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद नगर में चर्चा तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता करीम कुरैशी सहित अन्य लोगों द्वारा स्मार्ट मीटर पर स्टीकर चस्पा कर इसे प्रचारित किया गया। इस दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद थे। स्टीकर का फोटो और वीडियो सामने आने के बाद से यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है।

स्टीकर पर नगर पालिका तखतपुर का नाम लिखे होने को लेकर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि स्टीकर नगर पालिका की ओर से लगाया गया है तो इसके लिए किस स्तर से आदेश जारी हुआ और किस अधिकारी ने इसकी अनुमति दी, यह स्पष्ट नहीं है। नगर पालिका परिषद की बैठक में इस संबंध में कोई प्रस्ताव पारित हुआ है या नहीं, इसकी भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

See also  इंसानियत शर्मसार, 12 साल की मां, 16 महीने का बच्चा और दो दरिंदे

वहीं यदि स्टीकर नगर पालिका की ओर से नहीं लगाया गया है तो उसके नाम का इस्तेमाल किसने और किस आधार पर किया, यह जांच का विषय है। नगरवासियों का कहना है कि स्टीकर किसने तैयार कराया, किसके निर्देश पर लगाए गए, कितने मीटरों पर चस्पा किए गए और इसके लिए राशि किस मद से खर्च हुई, इसका खुलासा होना चाहिए।

स्मार्ट मीटर बिजली व्यवस्था से जुड़ा मामला है। ऐसे में उस पर किसी सरकारी योजना से संबंधित इस तरह का संदेश चस्पा किए जाने के बाद मामला सियासी रंग ले चुका है। नगर में यह भी सवाल उठ रहा है कि नगर पालिका के नाम का इस्तेमाल बिना अनुमति के कैसे किया गया। फिलहाल इस पूरे मामले में नगर पालिका की ओर से कोई अधिकृत बयान सामने नहीं आया है।

See also  छत्तीसगढ़ में NIA की बड़ी कार्रवाई : आतंकी फंडिंग मामले में CPI नेता गिरफ्तार, देश विरोधी एजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप

Related Articles

Leave a Reply