छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

महिला आरक्षक का पुलिस वर्दी में सफाई करते वीडियो वायरल, RI पर प्रताड़ना का आरोप

जांजगीर-चांपा : पुलिस लाइन में पदस्थ महिला आरक्षक का पुलिस वर्दी में बाथरूम और परिसर की सफाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला आरक्षक ने रक्षित निरीक्षक यानी RI प्रदीप जोशी पर प्रताड़ना और ज्वाइनिंग में आनाकानी करने का आरोप लगाया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में एएसपी डॉ. यूलैडन यार्क ने महिला आरक्षक और RI से जवाब मांगा है।

वायरल वीडियो में महिला आरक्षक पुलिस वर्दी में पुलिस लाइन कार्यालय के बाथरूम और परिसर की सफाई करती नजर आ रही है। वीडियो में महिला आरक्षक रोते हुए RI प्रदीप जोशी पर प्रताड़ना का आरोप लगा रही है। महिला आरक्षक का कहना है कि वह दो दिनों से आमद देने के लिए RI से मुलाकात कर रही हैं, लेकिन काम कराने के बाद भी उन्हें ज्वाइनिंग नहीं दी जा रही है। महिला आरक्षक ने यह वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया, जिसके बाद मामला सामने आया। एएसपी डॉ. यूलैडन यार्क ने महिला आरक्षक और RI से पूरे मामले में जवाब तलब किया है। एएसपी ने कहा है कि मामले की जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

See also  सड़क हादसे में 2 मेडिकल स्टूडेंट्स की मौत:RIMS कॉलेज छात्र थे; रॉन्ग साइड घुसी तेज रफ्तार कार, 5 की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply