छत्तीसगढ़

आबकारी वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत : कई अनसुलझे सवाल, जांच रिपोर्ट का इंतजार

लोरमी। आबकारी विभाग की कार्रवाई से लौट रही टीम के वाहन और नाबालिग बाइक सवार बच्चों के बीच हुए हादसे में एक बच्चे की मौत के बाद मामले को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। घटना में एक बालक की जान चली गई, जबकि दो अन्य बच्चों का उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ग्राम मनोहरपुर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के बाद लौट रही थी। इसी दौरान ग्राम बैगाकापा के पास तीन नाबालिग बच्चे मोटरसाइकिल पर सवार होकर वाहन के सामने आ गए। बताया गया कि बच्चों को बचाने के प्रयास में आबकारी वाहन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। दुर्घटना में तीनों बच्चे घायल हुए, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

See also  प्रेमिका के लिए नाबालिग बना अपराधी : मुलाकात नहीं होने पर 24 से ज्यादा कारों के शीशे तोड़कर की चोरी

घटना के बाद अब स्थानीय लोगों और परिजनों के बीच कई सवाल चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह स्पष्ट होना आवश्यक है कि हादसे के समय सरकारी वाहन की गति क्या थी, चालक की स्थिति क्या थी, वाहन में कौन-कौन अधिकारी और कर्मचारी सवार थे तथा दुर्घटना की परिस्थितियां वास्तव में कैसी थीं।

See also  छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, दूसरे दिन ही रायपुर में दस्तक, आज 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

हालांकि अभी तक किसी भी जांच एजेंसी द्वारा चालक या विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के कारणों और जिम्मेदारियों की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी

See also  बिलासपुर सेंट्रल जेल में मर्डर : मानसिक रोगी वार्ड में स्लैब से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

इस बीच पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने को गंभीर लापरवाही बताते हुए मामले के सभी पहलुओं की जांच किए जाने की बात कही है। वहीं जिला प्रशासन ने मृतक एवं घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए ताकि हादसे की वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकें और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply