छत्तीसगढ़

पत्नी की हत्या करके आरोपी पति ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, चरित्र शक में बसूला से उतारा मौत के घाट

बेमेतरा

चरित्र पर शक के चलते युवक ने बसूला से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पता चला है कि दोनों के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। पूरा मामला चंदनु पुलिस चौकी के बुचीपुर गांव का है। 19 साल की कावेरी साहू और राम चरण साहू की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन होने लगी थी। पति अपनी पत्नी पर शक करता था। उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर है। इसके कारण पति-पत्नी में अकसर विवाद होता था। बुधवार सुबह भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर राम चरण साहू ने बसूला से पत्नी कावेरी के गले पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हत्या के बाद पति ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

See also  सड़क हादसे में कपड़ा व्यापारी की मौत, एक घायल, साइड फिलिंग के दौरान हुआ हादसा

 राम चरण साहू और उसकी पत्नी के बीच वैवाहिक संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। दोनों की शादी इसी साल के अप्रैल महीने में बड़ी धूमधाम से हुई थी। लेकिन, शादी होने के बाद से ही वो अपनी पत्नी पर शक करने लगा था। हत्या करने के एक दिन पहले मंगलवार की रात को भी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था। बुधवार को पत्नी मायके जाने की तैयारी में थी। लेकिन बुधवार की सुबह फिर से विवाद हो गया।

Related Articles

Leave a Reply