Uncategorized

स्कूल में भी सुरक्षित नहीं मासूम : दीवार ही गिर गया, दूसरी क्लास की छात्रा की दर्दनाक मौत

बिलासपुर

जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित निर्मल ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में अचानक दीवार ही गिर गई. इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई है. मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार निर्मल ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली दूसरी कक्षा की छात्रा बाथरूम गई थी. इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई. पिलर के चपेट में आने से छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मौके का फुटेज ऐसा है कि देखकर आंसू आ जाए. यहाँ हम मासूम की एक तस्वीर ब्लर करके डाल रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मुआयना के लिए मौके पर पहुंची थी. पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है. मामले में परिजनों ने स्कूल के डायरेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे नियमित स्कूल की फीस पटाया जाता रहा है, और साथ ही कई परिजनों द्वारा जर्जर वाशरूम की दीवारों को लेकर शिकायत भी की जा रही थी. उसके बावजूद दीवारों की मरम्मत नही कराने से यह बड़ी घटना घटी. वही मामले में एएसपी झा व पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंचकर जांच कर रही है.

See also  Winshark Casino: Twoja szybka‑hitowa destynacja na błyskawiczne wygrane

Related Articles

Leave a Reply