छत्तीसगढ़

राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा…अब हफ्ते में 2 दिन छुट्टी….श्रमिकों की बेटियों को 20 हजार, जगदलपुर में तीरंदाजी अकादमी सहित कई घोषणाएं…पढि़ए पूरी खबर

जगदलपुर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में हुए मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। सशस्त्र बल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया। उन्हें अब सिर्फ सप्ताह के 5 दिन ही काम करना होगा। इसके साथ ही श्रमिक सुधारों, खेलों को बढ़ावा देने और बेटियों के लिए भी अलग-अलग घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए 15 घोषणाएं की हैं। इनमें श्रमिक परिवारों की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना शुरू की जाएगी। जिसके तहत पहली दो बेटियों के बैंक खाते में सरकार 20-20 हजार रुपए की राशि एकमुश्त भुगतान करेगी। साथ ही शासकीय कर्मचारियों के हित में अंशदायी पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य सरकार का अंशदान 10त्न से बढ़ाकर 14त्न किए जाने की घोषणा ष्टरू ने की। तीरंदाजी के खेल को बढ़ावा देने के लिए जगदलपुर में शहीद गुंडाधुर राज्यस्तरीय तीरंदाजी अकादमी शुरू होगी।

See also  छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6,414 जोड़े एक सूत्र में बंधे, सीएम कन्या विवाह योजना के तहत हुई शादी

मुख्यमंत्री ने की यह घोषणाएं

  • रिहायसी क्षेत्रों में संचालित व्यवसायिक गतिविधियों के नियमितीकरण के लिए आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे।
  • समस्त अनियमित भवन निर्माण के नियमितीकरण के लिए इसी साल कानून लाया जाएगा।
    नगर निगम के बाहर निवेश क्षेत्रों में 500 वर्ग मीटर के भूखंड बिना मानवीय हस्तक्षेप के भवन अनुजा जारी की जाएगी।
  • शहरी क्षेत्रों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय पट्टे की भूमि फ्री होल्ड की जाएगी।
    लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को सरल किया जाएगा। साथ ही बड़ी संख्या में परिवहन सुविधा केंद्र युवा रोजगार के लिए शुरू किए जाएंगे।
  • शासकीय कर्मचारियों के हित में अंशदायी पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य सरकार का अंशदान 10त्न से बढ़ाकर 14त्न किया जाएगा।
  • शासकीय कर्मचारियों की कार्य क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार अब 5 कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली पर कार्य करेगी।
  • प्रदेश में तीरंदाजी को प्रोत्साहित करने के लिए जगदलपुर में शहीद गुंडाधुर राज्यस्तरीय तीरंदाजी अकादमी शुरू की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में शुरू की जाएगी।
    नल कनेक्शन प्रक्रिया को सरल कर मानवीय हस्तक्षेप मुक्त किया जाएगा।
  • महिला सुरक्षा के लिए प्रत्येक जिले में महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।
    वृक्ष कटाई की अनुमति के नियमों को सरल कर नागरिकों के हित में नियमों आवश्यक संशोधन किया जाएगा।
  • औद्योगिक नीति में संशोधन कर अन्य पिछड़ा वर्ग में उद्यमिता विकास हेतु 10% भूखंड आरक्षित किए जाएंगे।
  • खरीफ वर्ष 2022-23 से प्रदेश में दलहन फसल जैसे मुंग, उड़द, अरहर इत्यादि की खरीदी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी।
  • छत्तीसगढ़ में श्रमिक परिवारों की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना शुरू की जाएगी। जिसके तहत हितग्राहियों की पहली 2 बेटियों के बैंक खाते में 20-20 हजार रुपए की राशि एकमुश्त भुगतान की जाएगी।
See also  असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, नकली दवाओं के माफिया के साथ वीडियो हुआ था वायरल

Related Articles

Leave a Reply