जांजगीर चांपा

जांजगीर: भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प, एएसपी को लगी चोट

प्रदर्शन और गिरफ्तारी के दौरान पदाधिकारी और कार्यकर्ता उग्र हुए

जांजगीर चांपा

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज जिला मुख्यालय जांजगीर में राज्य सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में पहुंचे जिलेभर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गिरफ्तारी दी। इससे पहले पुलिस और प्रशासन के साथ जमकर जोर आजमाइश देखने को मिली। इसमें एएसपी कार्यकर्ताओं को रोकने के दौरान गिर पड़े, जिसकी वजह से उन्हें मामूली चोट लगी है। जांजगीर के कचहरी चौक में सैकड़ों की तादाद में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिसके बाद जेल भरो आंदोलन के लिए भाजपा के कार्यकर्ता रवाना हुए जिन्हें जांजगीर के बीडी महंत बालोद्यान में बनाए गए अस्थाई जेल में गिरफ्तार किया गया। छत्तीसगढ़ में धरना प्रदर्शन और आंदोलन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश को वापस लेने की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज जांजगीर में बड़ा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के फैसले को लोकतंत्र की हत्या बताया।इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर जोर आजमाइश देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को जांजगीर के बीडी महंत बालोद्यान में बनाए गए अस्थाई जेल में गिरफ्तारी देनी थी इससे पहले कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारी नेताओं के साथ पुलिस की जमकर जोर आजमाइश हुई इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी गिर पड़े और उनके हाथ और पैर में हल्की चोटे आई है।

Related Articles

Leave a Reply