छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-नैला नगर पालिका क्षेत्र में वार्डों का हुआ आरक्षण, देखिये कौन सा वार्ड किस वर्ग के लिए हुआ आरक्षित…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर नैला नगर पालिका क्षेत्र में आगामी नगर निगम चुनावों के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। वार्ड आरक्षण तय होने के बाद कई वार्डों की स्थिति में बदलाव हुआ है। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल का वार्ड भी महिला आरक्षित घोषित किया गया है, जिससे उनके लिए आगामी चुनाव चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

वार्ड आरक्षण का विवरण:

सामान्य मुक्त सीटें: वार्ड 1, 4, 6, 9, 11, 13, 14, 19, 23।

सामान्य महिला सीटें: वार्ड 6, 8, 15, 16।

पिछड़ा वर्ग मुक्त सीटें: वार्ड 3, 5, 18।

पिछड़ा वर्ग महिला सीटें: वार्ड 12, 17।

अनुसूचित जनजाति मुक्त सीट: वार्ड 20।

अनुसूचित जाति मुक्त सीटें: वार्ड 2, 10, 21, 24, 25।

अनुसूचित जाति महिला सीट: वार्ड 22।

नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड आरक्षण तय होने के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। संभावित उम्मीदवार अपने वार्डों की स्थिति के अनुसार चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। आरक्षण प्रक्रिया के बाद महिला उम्मीदवारों के लिए अवसर बढ़े हैं, जो आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

See also  पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई घटना के बाद 16 कॉन्स्टेबल लाइन अटैच, TI, SI, ASI सहित 50 पुलिसकर्मी का तबादला….

Related Articles

Leave a Reply